अक्षय कुमार ने शुरू की ‘सूरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Apr 2022 07:35 PM
अक्षय कुमार ने शुरू की ‘सूरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने तमिल फिल्म ‘सूरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन सुधा कोंगड़ा करेंगी. सुधा ने ही अभिनेता सूर्या के प्रमुख किरदार वाली मूल तमिल फिल्म का निर्देशन किया था. अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी और अपने प्रशंसकों से फिल्म के शीर्षक के लिए सुझाव देने को भी कहा.

अक्षय ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘इस शुभ अवसर पर नारियल तोड़ने की परंपरा और अपने दिल में एक छोटी सी प्रार्थना के साथ, हम अपनी अभी तक बिना शीर्षक वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं जो सपनों और उसकी शक्ति के बारे में है. यदि आपके पास फिल्म के शीर्षक के लिए कोई सुझाव है, तो कृपया साझा करें और निश्चित रूप से हमें अपनी शुभकामनाएं दें.’’ वीडियो में अक्षय की साथी कलाकार राधिका मदान नारियल तोड़ती हुईं दिखाई दे रही हैं. यह फिल्म आंशिक रूप से एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी आर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu