अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह के जीर्णोद्धार के लिए 1.21 करोड़ रुपये दिए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Aug 2024 09:30 PM
अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह के जीर्णोद्धार के लिए 1.21 करोड़ रुपये दिए
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह जीर्णोद्धार परियोजना के लिए 1.21 करोड़ रुपये का दान दिया है. दरगाह ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. हाजी अली दरगाह के प्रबंध न्यासी सुहैल खांडवानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में परियोजना के लिए अभिनेता के दान की खबर साझा की. खांडवानी ने कुमार की इस ऐतिहासिक दरगाह की यात्रा का एक वीडियो भी पोस्ट किया. अक्षय ने वहां प्रार्थना की और चादर भी चढ.ाई.

खांडवानी ने कहा, “हाजी अली दरगाह के चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में बॉलीवुड सुपरस्टार पद्मश्री अक्षय कुमार ने उदारतापूर्वक एक हिस्से के जीर्णोद्धार का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली है. इस पर 1,21,00,000 रुपये खर्च होंगे.” खांडवानी ने लिखा, “प्रबंध न्यासी के रूप में अपनी पूरी टीम के साथ इस परोपकारी व्यक्ति का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है. उनके दिवंगत माता-पिता और पूरे देश के लिए दुआ की गई.” हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के आधिकारिक हैंडल ने भी खांडवानी की पोस्ट को साझा किया.
दर्शकों को कुमार की नयी फिल्म “खेल खेल में” की रिलीज का इंतजार है. यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu