अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने दो दिन में 25.56 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2’ में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के भक्त कांति शरण मुद्गल और अक्षय कुमार भगवान के दूत की भूमिका में हैं. फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम एक वकील की भूमिका में हैं.

फिल्म निर्माताओं ने एक प्रेस नोट में कहा, “प्यार और आभार, फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल कमाई बढ़ कर 25.66 करोड़ रुपये हो गई है.” ‘वायकॉम 18 स्टूडियोज’ के बैनर तले तथा ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ और ‘वाकाओ’ द्वारा निर्मित यह फिल्म किशोरों की समस्याओं और यौन शिक्षा के महत्व पर आधारित है. यह फिल्म 2012 की ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ की अगली कड़ी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button