
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट और रणवीर कपूर ने रविवार को कहा कि ‘‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन:शिवा’’ उनके लिए कई कारणों से खास है. इस फिल्म का गाना ‘‘केसरिया’’ उनके आॅफ स्क्रीन संबंधों को भी दर्शाता है. आलिया और रणबीर ने अप्रैल माह में विवाह किया था और दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म में नजर आने वाले हैं. रविवार को फिल्म निर्मातों ने ‘‘केसरिया’’ रिलीज किया.
इस गाने के जारी होने से पहले इंस्टाग्राम पर प्रश्न उत्तर सत्र में कपूर ने कहा कि वह और आलिया हमेशा ‘‘युगल गीत’’ के बारे में सोचते थे. उन्होंने कहा, ‘‘ आलिया और मैंने इस बारे में बात की थी ‘‘ हमारा गाना क्या है?’’ इस पर भट्ट ने कहा,‘‘यह बहुत अजीब बात है कि लंबे समय से उनका कोई गाना ही नहीं बना.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अब हमारे पास केसरिया है और यह खास है.’’ यह गाना हिंदी, तमिल,तेलुगु,कन्नड और मलयालम भाषा में भी जारी किया गया. इस गाने को वाराणसी में फिल्माया गया जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दृश्य हैं. यह फिल्म नौ सितंबर को रिलीज हो रही है.



