हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ, मुंबई लौटे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Mar 2023 07:42 PM
हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ, मुंबई लौटे
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल होने के बाद मुंबई स्थित अपने घर लौट आए हैं. अपने निजी ब्लॉग में अभिनेता (80) ने यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘‘ रिब कार्टिलेज टूट गया और दाहिनी पसली का मांस फट गया है.’’ बच्चन के मुंबई रवाना होने से पहले हैदराबाद स्थित एक अस्पताल में उनका सीटी स्कैन किया गया और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी.

बच्चन ने लिखा, ‘‘ हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल हो गया. ‘रिब कार्टिलेज’ टूट गया और दाहिनी पसली का मांस फट गया है. शूट रद्द करना पड़ा. हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन किया गया और चिकित्सकों की सलाह पर वापस घर लौट आया….’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ सांस लेते समय काफी दर्द हो रहा है. ठीक होने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं…दर्द के लिए कुछ दवाएं भी ले रहा हूं.’’ निर्देशक नाम अश्विन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में प्रभास और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे. फिल्म 12 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

अभिनेता 1982 में मनमोहन देसाई की फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान सह-अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वह कई महीनों तक मुंबई के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती रहे थे. बिग बी को 2018 में आई फिल्म ‘ठग्स ऑफ ​हिंदोस्तान’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय भी पीठ और कंधे में चोट लगी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu