‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Dec 2023 07:49 PM
‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के 16 दिन के अंदर दुनियाभर में कुल 817.36 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयाली में रिलीज हुई थी.

‘एनिमल’ के प्रोडक्शन हाउस ‘टी सीरीज’ ने ‘एक्स’ पर फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े साझा किए. ‘टी सीरीज’ ने लिखा, ”बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का जादू बरकरार है. फिल्म 16 दिन में दुनियाभर में 817.36 करोड़ रुपये कमा चुकी है.” फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu