वीआईपी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों के लिए अतिरिक्त ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ की खरीद को मंजूरी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 Jun 2022 01:41 PM
वीआईपी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों के लिए अतिरिक्त ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ की खरीद को मंजूरी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो, सरकारी प्रतिष्ठानों और वीआईपी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के लिए 3,200 अतिरिक्त ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ और हेलमेट की खरीद को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह खरीद 16.51 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत में की जाएगी। सीआईएसएफ दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी भवनों जैसे नॉर्थ ब्लॉक में गृह तथा वित्त मंत्रालय, शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है।

एक अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो, सरकारी इमारतों की सुरक्षा (जीबीएस) और विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) में तैनात सीआईएसएफ जवानों की संख्या बढ़ाने के लिए 3,180 बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट की खरीद को मंजूरी दी है।

सीआईएसएफ की जीबीएस इकाई सरकारी भवनों को सुरक्षा प्रदान करती है, जबकि एसएसजी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनुशंसित शीर्ष गणमान्य लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में वर्तमान में सीआईएसएफ के करीब 13,000 जवान तैनात हैं। वहीं, जीबीएस और एसएसजी में तैनात इन जवानों की संख्या तीन-तीन हजार है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav