आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Sep 2023 10:22 PM
आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर
ऑडियो सुनें

मुंबई. आदि शंकराचार्य के जीवन और बुद्धि कौशल को बड़े पर्दे पर उकेरने के लिए फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर, आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. निर्माताओं ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘शंकर’ शीर्षक वाली आगामी यह फिल्म दर्शकों को भारत के सबसे बड़े दार्शनिक दिग्गजों में से एक आदि शंकराचार्य के जीवन से जुड़ी अनूठी कहानियों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले सफर से रूबरू कराएगी.

‘लगान’, ‘जोधा अकबर’ और ‘पानीपत’ जैसे फिल्मों के लिए मशहूर गोवारिकर ने कहा कि इस फिल्म पर काम करने का अवसर पाकर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं. मशहूर निर्देशक ने कहा, ”भारत इतिहास में आदि शंकराचार्य एक महान मनीषी रहे हैं और उनकी शिक्षा पर आज भी दुनियाभर के लोग विश्वास करते हैं. न्यास और एकात्म धाम के सहयोग से बड़े पर्दे पर उनके जीवन व बुद्घिमता को उकेरने का अवसर पाकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu