दक्षिणी यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमलों में कम से कम 14 लोग मारे गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Mar 2024 08:42 PM
दक्षिणी यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमलों में कम से कम 14 लोग मारे गए
ऑडियो सुनें

कीव. दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में शुक्रवार को रूसी मिसाइल हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि पहले मिसाइल से आवासों पर हमला किया और जब आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचा तो दूसरा मिसाइल हमला भी किया गया. अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में मारे जाने वालों में पैरा-मेडिकल कर्मी और आपातकालीन सेवा का एक कर्मचारी भी शामिल था.

रूसी नागरिकों ने राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन के पक्ष में मतदान किया है, जिसके कारण उनके (पुतिन के) लिए घरेलू मोर्चे पर असंतोष को दबाकर छह साल और सत्ता में बने रहने का मार्ग लगभग साफ हो गया है. यूक्रेन की आपातकालीन सेवा और क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह कीपर के अनुसार, हमले के कारण ओडेसा में कम से कम 10 घर और कुछ आपातकालीन सेवा उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए.

बचाव दल पर निशाना साधने के उद्देश्य से उसी स्थान पर दूसरी मिसाइल दागने की रणनीति को सैन्य भाषा में ‘डबल टैप’ के रूप में जाना जाता है. ऐसे हमले अक्सर नागरिकों को निशाना बनाकर किये जाते हैं. एक अन्य क्षेत्रीय गवर्नर सेरही बोरजोव के अनुसार, रूस ने रात में एक इमारत पर एक ड्रोन हमला किया, जिसके बाद यूक्रेन के मध्य विन्नित्सिया क्षेत्र में दो लोग मारे गए और तीन घायल हो गए. यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि उसने सभी 27 ड्रोन को मार गिराया है, जिन्हें रूस ने खार्किव, विन्नित्सिया, किरोवोह्रद, मायकोलाइव, खमेलनित्सकी और कीव क्षेत्रों पर लॉन्च किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu