स्लोवियांस्क. यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि मध्य क्षेत्र में स्थित क्रेमेनचुक शहर में रूस की एक मिसाइल भीड़भाड़ वाले शॉंिपग सेंटर से टकरा गयी और हमले में कई नागरिकों के मारे जाने या घायल होने की आशंका है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जÞेलेंस्की ने सोमवार को एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि घायलों की संख्या ”अकल्पनीय” थी. एक रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा कि हमले के समय एक हजÞार से अधिक नागरिक मॉल के अंदर थे.
कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिल टायमोशेंको ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा, ”कम से कम दो लोग मारे गए और लगभग 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है. जÞेलेंस्की ने कहा कि मिसाइल ने ”रूस की सेना के लिए कोई खतरा नहीं” पैदा किया और इसका ”कोई रणनीतिक मूल्य नहीं था.” उन्होंने रूस पर ”सामान्य जीवन जीने के लोगों के प्रयासों में व्यवधान डालने” का आरोप लगाया.