ऑडी की बिक्री 2023 में 89 प्रतिशत बढक़र 7,931 इकाई …

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 05 Jan 2024 12:41 PM
ऑडी की बिक्री 2023 में 89 प्रतिशत बढक़र 7,931 इकाई …
ऑडियो सुनें

रायपुर: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की 2023 में भारत में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 89 प्रतिशत बढक़र 7,931 इकाई रही। कंपनी ने 2022 में 4,187 इकाइयों की बिक्री की थी।

गत वर्ष 2023 में बिक्री में वृद्धि की मुख्य वजह क्यू 3 स्पोर्टबैक, क्यू 8 ई-ट्रॉन और क्यू 8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन को बाजार में पेश किया जाना, साथ ही ए 4, ए 6 तथा क्यू 5 की निरंतर मांग रही।

इसके अलावा, क्यू7, क्यू8, ए8 एल, एस5 स्पोर्टबैक, आरएस5 स्पोर्टबैक, आरएस क्यू8, ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी जैसे टॉप-एंड मॉडल की मजबूत मांग बनी रही।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर ंिसह ढिल्लों ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ 2023 हमारे लिए एक और सफल वर्ष रहा। हमारे विभिन्न खंड में मजबूत मांग बनी हुई है।’’ ढिल्लों ने कहा, ‘‘ हमें विश्वास है कि यह वृद्धि 2024 में भी जारी रहेगी।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav