बजरंग पुनिया ने किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 22 Oct 2024 05:24 PM
बजरंग पुनिया ने किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया।
कांग्रेस मुख्यालय में उनके पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र ंिसह, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल ंिसह खैरा, विधायक विनेश फोगाट और कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

इस साल हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हुए थे। पुनिया को बीते छह सितंबर को किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फोगाट हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और वह विजयी रहीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav