बांदीपोरा मुठभेड़: आतंकवादियों का सहयोगी मारा गया, सुरक्षा बल के दो जवान घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 25 Apr 2025 01:10 PM
बांदीपोरा मुठभेड़: आतंकवादियों का सहयोगी मारा गया, सुरक्षा बल के दो जवान घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी (ओवरग्राउंड वर्कर) मारा गया तथा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षार्किमयों पर गोली चला दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा आतंकवादियों के घायल सहयोगी की बाद में मौत हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital