बस्तर: व्यापारी ने मां की हत्या कर, भाई-बहन को जख्मी किया और फिर आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Jun 2022 06:06 PM
बस्तर: व्यापारी ने मां की हत्या कर, भाई-बहन को जख्मी किया और फिर आत्महत्या की

ऑडियो सुनें

बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कारोबार में नुकसान होने से परेशान 32 वर्षीय एक व्यापारी ने अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी और फिर अपने भाई और बहन का कत्ल करने की कोशिश की और फिर खुदकुशी कर ली. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी शर्मा ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार की रात टोकापाल प्रखंड के आरापुर बस्ती में हुई.

मृतक की पहचान सुरेंद्र कच्छ के तौर पर हुई है. वह सेवानिवृत्त बिक्री कर अधिकारी का बेटा है और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार है. अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, व्यक्ति अपने व्यापार में हुए घाटे से परेशान था. पुलिस ने कहा कि उसने अपनी मां राधिका (75) की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर अपने भाई और बहन पर भी हमला किया और फिर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि हमले में उनके भाई-बहन घायल हो गए और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

By Yogesh Kumar Sahu