बस्तर: नक्सलियों ने पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Nov 2022 03:07 PM
बस्तर: नक्सलियों ने पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मारडुम थाना क्षेत्र के मारीकोडरी गांव के करीब संदिग्ध नक्सलियों ने रेखा घाटी शिविर में पदस्थ आरक्षक नेवरू बेंजाम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पता चला है कि बुधवार की शाम आरक्षक बेंजाम अपने परिजनों के साथ मारीकोडरी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने मारीकोडर आश्रम के पीछे कार्यक्रम स्थल में बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना में माओवादियों के शामिल होने की आशंका है। मारडूम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav