फैंस को BCCI ने दी खुशखबरी: भारत और पाकिस्तान मैच के 14 हजार टिकट होंगे रिलीज, जानें कैसे खरीदें

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 08 Oct 2023 12:58 PM
फैंस को BCCI ने दी खुशखबरी: भारत और पाकिस्तान मैच के 14 हजार टिकट होंगे रिलीज, जानें कैसे खरीदें
ऑडियो सुनें

World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 मैच का टिकट हर कोई खरीदना चाहता है। बीसीसीआई ने 14 हजार टिकट रिलीज करने का फैसला किया है। तो क्या आपको भी टिकट लेना है, चलिए हम बताते हैं कि कब और कहां टिकटों की बिक्री होगी।

भारत vs पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच टिकट
अहमदाबाद: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले का सभी को इंतजार है। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। हर कोई इस मैच को स्टेडियम पर जाकर देखना चाहता है। भारत में दोनों टीमों के बीच करीब 11 साल बाद वनडे मुकाबला होगा। वैसे ही दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होने की वजह से फैंस को इनके आईसीसी और एसीसी इवेंट में भिड़ंत का इंतजार रहता है।

बीसीसीआई रिलीज करेगी टिकट

हर क्रिकेट फैस भारत और पाकिस्तान के बीच का टिकट चाहता है। अगस्त के अंत में इस मुकाबले के लिए टिकट की पहली लॉट जारी की गई थी लेकिन कुछ ही मिनटों में यह खत्म हो गई। अब बीसीसीआई 14 हजार और टिकट रिलीज करेगी। बोर्ड ने अपने बयान में कहा- बीसीसीआई ने 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान मैच के लिए 14,000 टिकट जारी करने की घोषणा करता है।

कब और कहां मिलेगा टिकट
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के टिकट कब और कहां मिलेंगे, हर किसी के मन में यही सवाल है। तो चलिए आपको आपको इसकी जानकारी देते हैं। 8 अक्टूबर यानी आज ही दोपहर 12 बजे फैंस भारत और पाकिस्तान के मैच का टिकट खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री वर्ल्ड कप की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर होगी।

स्टेडियम की क्षमता 1.3 लाख से ज्यादा
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी है। इसकी क्षमता करीब 1 लाख 32 हजार की है। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान स्टेडियम फुल रहने की पूरी उम्मीद है। काफी समय पहले से अहमदाबाद के होटल भारत-पाक मैच के दिन हाउसफुल हो चुके हैं। कई लोगों ने तो अस्पताल के बेड बुक करवा लिए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news