बेगू को पालेर्मो ओपन का खिताब

पालेर्मो. इरिना कामेलिया बेगू ने लूसिया ब्रोंजेटी को 6-2, 6-2 से हराकर पालेर्मो लेडीजÞ ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. यह पिछले पांच साल में उनका पहला एकल खिताब है. रोमानिया की छठी वरीयता प्राप्त बेगू ने शुरू से आखिर तक मैच में अपना दबदबा बनाये रखा और सीधे सेटों में जीत दर्ज की.

यह बेगू के करियर का पांचवां एकल खिताब है. उन्होंने नौ युगल खिताब भी जीते हैं. बेगू इस साल फ्रेंच ओपन के एकल के चौथे दौर में पहुंची थी. विश्व में 78वीं रैंंिकग की ब्रोंजेटी टूर स्तर पर अपने पहले फाइनल में खेल रही थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button