बिग बॉस 20 में फ्लॉप साबित हुए गुल्लू: कुशल तंवर यानी गुल्लू लगातार तीन रियलिटी शो जीतकर बिग बॉस में उतरे थे। उनके चुलबुले अंदाज और कॉमिक टाइमिंग को देखते हुए उम्मीद थी कि वे इस सीजन में धमाल मचाएंगे। लेकिन शो में कदम रखते ही उनका जोश और खेल दोनों ठंडे पड़ गए और वे अब तक फ्लॉप नजर आ रहे हैं।
कनिका मान के साथ दोस्ती का असर
बिग बॉस 20 में जब भी गुल्लू का नाम आता है, कनिका मान का जिक्र भी साथ होता है। दोनों शो में लगभग हमेशा साथ दिखते हैं और ज्यादातर वक्त सोफे पर बैठकर दूसरे कंटेस्टेंट्स के गेम प्लान और उन पर टिप्पणी करते नजर आते हैं। शुरुआत से बैकफुट पर दिख रहे गुल्लू अपनी मजबूत पर्सनैलिटी दिखाने के बजाय कनिका के इशारों पर चलते दिखते हैं, जिससे उनकी अपनी पहचान कहीं खो गई है।
सलमान खान ने लगाई क्लास
इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी गुल्लू और कनिका को उनके बोरिंग और कमजोर गेम पर टोका। सलमान ने कहा कि अगर दोनों गलती से टॉप 5 में पहुंच गए, तो उनकी जर्नी वीडियो में सोफे पर हुई बातचीत के अलावा कुछ नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेल में दोनों का कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नजर नहीं आता। हालांकि बात मानने के बजाय गुल्लू और कनिका खुद का बचाव करते दिखे।
अब आगे क्या
इसमें कोई शक नहीं कि गुल्लू में एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की काबिलियत है। लेकिन कनिका के साथ दोस्ती उनके पूरे गेम पर भारी पड़ रही है। अब देखना होगा कि सलमान की फटकार के बाद गुल्लू अपने खेल को संभाल पाते हैं या कनिका के साथ सोफे पर बैठे-बैठे ही सफर खत्म कर लेते हैं।