‘बिग बॉस’ का प्रतिभागी फरीदुद्दीन गांजा के साथ गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Nov 2024 09:21 PM
‘बिग बॉस’ का प्रतिभागी फरीदुद्दीन गांजा के साथ गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

इडुक्की. अभिनेता-गायक और टेलीविजन शो ‘बिग बॉस’ के प्रतिभागी पी एस फरीदुद्दीन को कथित तौर पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने को लेकर गिरफ्तार किया गया है. आबकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पारीकुट्टी के नाम से लोकप्रिय अभिनेता और उनके एक मित्र को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया.

दोनों इडुक्की जिले के पुल्लिक्कनम में नियमित वाहन जांच के दौरान एमडीएमए और गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए. एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया, “यह एक नियमित वाहन जांच थी और जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, उसमें हमें 10.50 ग्राम एमडीएमए और नौ ग्राम गांजा मिला.” उन्होंने कहा मामले की जांच जारी है. आबकारी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता और उसके मित्र को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu