बिहार: जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, जलाए गए शव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Jul 2025 10:39 PM
बिहार: जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, जलाए गए शव
ऑडियो सुनें

पूर्णिया/नालंदा. बिहार के पूर्णिया जिले में कथित तौर पर जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई और उनके शवों को जला दिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस मृतकों की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पूर्णिया के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के शक में हत्या की गई. ऐसा लगता है कि आरोपियों ने फिर उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया. घटना रविवार रात की है.” मंडल ने बताया कि आरोपियों के एक ही परिवार के होने का संदेह है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांचकर्ताओं की सहायता के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ तथा श्वान दस्ता भी मौजूद है.

बिहार में 24 घंटे के भीतर चार जगहों पर 9 लोगों की हत्याएं

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर चार घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
ये हत्याएं पूर्णिया, नालंदा, मुजफ्फरपुर और पटना जिलों में हुईं. पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में ग्रामीणों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी और उनके शवों को आग लगा दी. नालंदा जिले में आपस में पड़ोसी दो परिवारों के बच्चों के बीच विवाद के बाद हिंसा में 22 वर्षीय एक युवती और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

मुजफ्फरपुर में एक कनिष्ठ अभियंता की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी गई. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से पता चला है कि पूर्णिया के टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की जादू-टोना करने के संदेह में हत्या की गई. पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

पूर्णिया के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रमोद कुमार मंडल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”शुरूआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के संदेह में हत्या कर दी गई. ऐसा लगता होता है कि आरोपियों ने इसके बाद उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया. घटना रविवार रात को हुई.” पुलिस ने बताया कि नालंदा के डुमरावां गांव में रविवार रात घरेलू विवाद को लेकर दो परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 22 वर्षीय एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई.

नालंदा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राम दुलार प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान अन्नू कुमारी पुत्री ओम प्रकाश पासवान और हिमांशु कुमार (24) पुत्र संतोष पासवान के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के मादीपुर में तड़के करीब तीन बजे कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद मुमताज की उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जबकि पटना के खगौल इलाके में कारोबारी अजीत कुमार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक सिटी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने कहा, ”मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu