टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग: मुंबई पुलिस बोली, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी,एक्टर सुरक्षित, आरोपियों की तलाश जारी

मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक एक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं और मामले की जांच जारी है।
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 18 Oct 2026 08:32 PM
टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग: मुंबई पुलिस बोली, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी,एक्टर सुरक्षित, आरोपियों की तलाश जारी
ऑडियो सुनें

टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग:  बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। राहत की बात यह है कि एक्टर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि जुहू पुलिस स्टेशन के तहत फायरिंग की घटना की खबर मिली है। पुलिस ने साफ किया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार आगे की जांच जारी है।

बहन कृष्णा श्रॉफ को नहीं थी जानकारी

अमर उजाला ने इस घटना के बारे में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया। खबर सुनकर वे चौंक गईं और बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

जांच जारी

पुलिस फिलहाल घटना की पूरी जानकारी जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। मामले से जुड़ी अगली जानकारी आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news