बीजापुर: तीन नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Apr 2022 09:38 PM
बीजापुर: तीन नक्सली गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को सामान मुहैया कराने वाले दल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से 70 हजार रूपए नगद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी .

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को सामान पहुंचाने वाले के दल के तीन सदस्यों रवि कुमार (24), कड़ती बुधरू (48) और कल्लू सेठ उर्फ विमलेश राठौर (42) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को सोमवार को नक्सल विरोधी अभियान में बेचापाल के स्कूलपारा और गायतापारा की ओर रवाना किया गया था.

उन्होंने बताया कि गस्त के दौरान सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार नक्सलियों से कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, 70 हजार रुपए नगद और ट्रैक्टर में लदे दैनिक सामान बरामद किया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 World Rabies Day 2026 : छत्तीसगढ़ में रेबीज से होती हैं औसतन 400 मौतें सालाना, अस्पतालों में इंजेक्शन का अभाव, 30651 आवारा कुत्तों की नसबंदी, 34 एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर चल रहे
  2. 2 महंगाई का बड़ा झटका : एसी, टीवी, वाशिंग मशीन अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे, दामों में 8% तक बढ़ोतरी, जानिए कौन सी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  3. 3 बड़ी खबर : राहुल गांधी ‘देशद्रोही आचरण’ कर रहे, माफी मांगें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, चुनाव आयोग का बचाव किया, प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
  4. 4 प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद: मंत्री ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोले- परिवार को गाली देने पर खोया आपा
By Yogesh Kumar Sahu