बीजापुर: मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक पकड़ा गया

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं एक घायल नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकमेटा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुयी जिसमें दो नक्सली मारे गये. मरने वालों में एक महिला नकसली भी शामिल है .

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादी गतिविधि की सूचना पर 21 दिसंबर को बीजापुर डीआरजी और महाराष्ट्र के सी-60 सुरक्षाबल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था. गस्त दल नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्र में फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकमेटा, बड़े काकलेर और छोटे काकलेर गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 7.30 बजे संयुक्त दल जब टेकमेटा गांव के जंगल में था तब माओवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के माओवादी वहां से फरार हो गए थे. बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक महिला माओवादी समेत दो माओवादियों का शव, दो एसएलआर हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने टेकमेटा गांव के जंगल से एक घायल माओवादी को पकड़ा है. क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button