बिलासपुर: इंजन की टक्कर से मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Aug 2022 07:48 PM
बिलासपुर: इंजन की टक्कर से मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे
ऑडियो सुनें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायगढ़ रेलवे स्टेशन के करीब इंजन की टक्कर से मालगाड़ी के पीछे लगा इंजन और चार डिब्बे पटरी से उतर गए. रेल विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:40 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के ंिजदल रेलवे साइंिडग के करीब खड़ी एक मालगाड़ी को वहां ‘शंंिटग’ कर रहे डबल इंजन ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में मालगाड़ी के पीछे लगा इंजन और चार डिब्बे पटरी से उतर गए.

अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के आगे और पीछे हिस्से में एक-एक इंजन लगा हुआ था. इस घटना में मालगाड़ी के पीछे लगा इंजन भी पटरी से उतर गया. वहीं, टक्कर मारने वाले इंजन को भी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पर सुधार कार्य किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि रेल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu