बिली जीन किंग कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 Apr 2024 07:37 PM
बिली जीन किंग कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने चीन के चांग्शा में बिली जीन किंग कप के एशिया ओशिनिया ग्रुप-एक मुकाबले में शुक्रवार को दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर अपनी तीसरी जीत हासिल की. इस जीत के साथ भारत पूल ए में तीन जीत और एक हार के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. विश्व रैंकिंग में 379वें स्थान पर काबिज रुतुजा भोसले ने सो’ुन पार्क के खिलाफ 6-2, 6-2 से आसान जीत हासिल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई. अंकिता रैना भारत की बढ़त को मजबूत करने में नाकाम रही. सुजेओंग जांग के खिलाफ उनकी 2-6, 3-6 से हार से कोरिया ने मुकाबले में वापसी की.

अंकिता ने हालांकि युगल मुकाबले में सुधार किया. अंकिता और प्रार्थना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी ने पार्क और डेबिन किम की कोरियाई जोड़ी को एक घंटे और 33 मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की. भारत ने इससे पहले प्रशांत ओशिनिया (3-0) और चीनी ताइपे (2-1) को हराया था लेकिन चीन से (0-3) हार गये थे. छह-टीम की एशिया/ओशिनिया ग्रुप एक प्रतियोगिता में शीर्ष दो टीमों को प्ले-ऑफ में जगह बनायेगी. जबकि निचली दो टीमों को 2025 में ग्रुप दो में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. भारतीय टेनिस टीम शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चौथे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu