सुरेश गोपी की प्रशंसा करने वाले त्रिशूर मेयर के समर्थन में आई भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jul 2024 07:45 PM
सुरेश गोपी की प्रशंसा करने वाले त्रिशूर मेयर के समर्थन में आई भाजपा
ऑडियो सुनें

त्रिशूर. केरल में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी की प्रशंसा कर मुश्किल में पड़े त्रिशूर नगर निगम के मेयर एम. के. वर्गीस का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को समर्थन किया. भाजपा ने कहा कि पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर विकास के लिए कार्य करने वाले हर व्यक्ति के साथ खड़ी है.

भाजपा महासचिव एम. टी. रमेश ने यहां पत्रकारों से कहा, ”यह वास्तविकता है कि केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी त्रिशूर के विकास के लिए सोचते हैं. उनके सच्चाई कहने पर अन्य राजनैतिक संगठन नाराज क्यों हो रहे हैं.” उन्होंने विरोधियों पर हर चीज में राजनीति करने का आरोप लगाया. रमेश ने बयान वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) शासित त्रिशूर नगर निगम के महापौर वर्गीज द्वारा हाल ही में सुरेश गोपी के बारे में की गई सकारात्मक टिप्पणी से हुए राजनीतिक विवाद के बीच दिया हैं.

वर्गीस ने कहा था कि अभिनेता से राजनेता बने इस व्यक्ति के पास त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र और केरल के विकास के लिए एक दृष्टिकोण है. मेयर ने यह भी कहा कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि वह विकास के लिए सांसद या मंत्री के साथ खड़े रहें, चाहे उनकी राजनीति कुछ भी हो. हालांकि, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर मेयर ने नकारात्मक जवाब दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu