भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त किया: राजनाथ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Feb 2024 03:56 PM
भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त किया: राजनाथ
ऑडियो सुनें

नबरंगपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस द्वारा पैदा किये गये ‘‘राजनीति में विश्वसनीयता के संकट’’ को समाप्त किया और वादों को पूरा करके लोगों का विश्वास हासिल किया है।

रक्षा मंत्री ंिसह चार लोकसभा क्षेत्रों नबरंगपुर, कालाहांडी, कोरापुट और बोलांगीर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं किया जिससे लोगों का नेताओं पर से भरोसा उठ गया था, लेकिन भाजपा ने अपने चुनावी वादों को पूरा करके लोगों का भरोसा जीता है। इस प्रकार राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त हुआ है।

जनता को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है।’’ ंिसह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के बाद लोगों से किए गए वादे ‘‘भूल’’ जाती थी और इसीलिए लोगों का नेताओं पर से ‘भरोसा उठ’ गया था। रक्षा मंत्री ने कहा लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद से चीजें बदली हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आप हमारे चुनाव घोषणापत्र को देख सकते हैं और आप पाएंगे कि सभी वादे पूरे किए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, तीन तलाक को खत्म करने और अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का वादा किया था और सभी वादे पूरे किए गए। उन्होंने कहा कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि भाजपा जो वादे करती हैं उन्हें पूरा करती है।

रक्षा मंत्री ने कहा,‘‘ हम (भाजपा) लोगों की सेवा करने की और राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करते हैं केवल देश पर शासन करने की नहीं।’’ रक्षा मंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि जब उन्होंने 2006 में ‘भारत सुरक्षा यात्रा’ की शुरुआत की थी उस वक्त देश में कैसे जिहादी आतंकवाद और अतिवाद जोर पकड़ रहा था। इसने राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता की सुरक्षा को लेकर प्रश्न पैदा किया था।

उन्होंने कहा,‘‘ 2014 में भाजपा के बहुमत से जीत हासिल करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से चीजें तेजी से बदली हैं। आतंकी हमलों में काफी कमी आई है। उरी और पुलवामा से हमारे सशस्त्र बलों ने यह साबित कर दिया कि वे जरूरत पड़ने पर सीमा के अंदर और सीमा पार भी आतंकवादियों को मार गिरा सकते हैं। यह भारत की ताकत है।’’

ंिसह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद अब कुछ राज्यों तक ही सीमित रह गया है।
उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक मोर्चे पर तेजी से प्रगति कर रहा है और वह 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा,‘‘ यूक्रेन के शहरों में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध साढ़े चार घंटे के लिए रोका गया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ फोन पर बातचीत के कारण ही संभव हो सका।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से दिन के 12 घंटे पार्टी के प्रति सर्मिपत करने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्र में मोदी सरकार बने और ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बने। ंिसह ने कहा,‘‘ ओडिशा को भी डबल इंजन सरकार की जरूरत है, राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि हम यहां सरकार बनाएंगे।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका ओडिशा के साथ भावनात्मक लगाव है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कांग्रेस के शासन के दौरान भारत सुरक्षा यात्रा निकाली थी। मैंने यात्रा की शुरुआत ओडिशा से की थी।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav