भाजपा नेता सिरोया ने सिद्धरमैया पर कोविड-19 टीकों को लेकर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 04 Jul 2025 04:58 PM
भाजपा नेता सिरोया ने सिद्धरमैया पर कोविड-19 टीकों को लेकर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद लहर ंिसह सिरोया ने राज्य के हासन जिले में दिल के दौरे से हुई मौत की घटनाओं को कोविड-19 टीकों से जोड़ने संबंधी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की हालिया टिप्पणियों के मद्देनजर उन कर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कटाक्ष किया कि ‘‘असंतोष पैदा करने वाली’’ गतिविधियों का कोई टीका नहीं है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि हासन जिले में हाल में दिल के दौरे से हुई मौत की घटनाएं टीकाकरण अभियान से जुड़ी हो सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि टीकों को जल्दबाजी में मंजूरी दी गई थी। भाजपा सांसद ने सिद्धरमैया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार फर्जी खबरों के प्रचार और प्रसार के खिलाफ सात साल की जेल की सजा और जुर्माने सहित कड़े कानून की बात कर रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जिस तेजी से मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बयान दे रहे हैं, उसे देखकर मुझे लगता है कि कोई जल्द ही उनके खिलाफ कोविड टीकों को लेकर फर्जी खबर फैलाने के लिए शिकायत दर्ज करेगा। केंद्र सरकार पहले ही इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे चुकी है।” भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस का प्रयास महामारी के दौरान लाखों लोगों की जान बचाने वाले वैज्ञानिक समुदाय का मनोबल गिराने का है।

सिरोया ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस में कोई उन्हें (सिद्धरमैया को) सावधान करेगा। शायद उन्हें सावधान करने वाला कोई नहीं बचा है, क्योंकि उनका अपना आलाकमान या स्थानीय स्तर पर भी कोई नहीं सोचता कि उनकी सरकार लंबे समय तक टिकेगी। असंतोष पैदा करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कोई टीका नहीं है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital