नेशनल हेराल्ड मामले में ‘जनता के पैसे के गबन’ को लेकर भाजपा का कांग्रेस कार्यालय के निकट प्रदर्शन

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 18 Apr 2025 04:55 PM
नेशनल हेराल्ड मामले में ‘जनता के पैसे के गबन’ को लेकर भाजपा का कांग्रेस कार्यालय के निकट प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल हेराल्ड मामले में जनता के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस के अकबर रोड कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की शहर इकाई के कार्यकर्ता मान ंिसह रोड पर एकत्र हुए, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

सचदेवा ने कहा, ह्लमामला 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का कम मूल्यांकन करने से जुड़ा है, जिसे 50 लाख रुपये में मां ने अपने बेटे को सौंप दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में धनशोधन के आरोप में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

कांग्रेस ने आरोपपत्र को प्रतिशोध की राजनीति बताया है। सचदेवा ने पूछा कि अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लगता है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है तो उन्होंने जमानत के लिए आवेदन क्यों किया।
उन्होंने कहा, इसके बजाय उन्हें कानूनी लड़ाई लड़नी चाहिए थी और खुद को सही साबित करना चाहिए था।ह्व उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला ह्लसाजिश, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का मामला है जिसके लिए कांग्रेस नेता जवाबदेह हैं।ह्व सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुराए गए सार्वजनिक धन का एक-एक पैसा वसूला जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital