तमिलनाडु में भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Apr 2026 01:40 PM
तमिलनाडु में भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया
ऑडियो सुनें

तमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी और तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने चेन्नई में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, भाजपा नेता के अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन मौजूद रहे।

पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी योजनाएं और वादे जनता के सामने रखे। पार्टी ने एलान किया कि सत्ता में आने पर हर घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और हर परिवार को एक बार 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दें कि भाजपा इस चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

महिला मतदाताओं पर भाजपा का बड़ा दांव

घोषणापत्र में कहा गया है कि हर साल पोंगल, तमिल नववर्ष और दीपावली के मौके पर 3 मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जीरो एफआईआर, एफआईआर फास्ट ट्रैक कोर्ट और बसों, स्कूलों व कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे कदम उठाए जाएंगे। साथ ही महिलाओं के स्वयं सहायता समूह और छोटे उद्योगों को 50 लाख रुपये तक बिना ब्याज के लोन देने का वादा किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav