भारत में अगस्त में रिलीज होगी ब्रैड पिट की फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’

नयी दिल्ली. हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट की आगामी फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ पांच अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर इसकी घोषणा की. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने कहा कि एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ चार भाषाओं- अंग्रेजी, ंिहदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

‘‘डेडपूल 2’’ और ‘‘हॉब्स एंड शॉ’’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले डेविड लीच ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. ‘बुलेट ट्रेन’ की कहानी लेखक कोटारो इसाका के जापानी उपन्यास ‘‘मारिया बीटल’’ पर आधारित है. फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा जॉय ंिकग, माइकल शैनन, आरोन टेलर-जॉनसन, लोगन लर्मन, ब्रायन टायर हेनरी, एंड्रयू कोजी, बैड बनी, हिरोयुकी सनाडा और सैंड्रा बुलॉक जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button