जांजगीर-चांपा जिले में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद सरपंच के पिता की हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूतों ने बताया कि गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। राहुल ने इसकी जानकारी अपने पिता सरपंच रोहित कश्यप को दी। रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिस पर दोनों घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने ज्योत राम कश्यप के साथ बाइक से चौकी पंतोरा जा रहे थे कि इसी दौरान आरोपी फिर से वहां पहुंच गए और ग्राम के हाईस्कूल के पास रास्ते में दुबारा सरपंच पिता से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने जोत राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर व छाती पर मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रोहित और राहुल को भी चोटें आई हैं। ज्यादा चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
आरोपियों में शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप शामिल हैं। घटना के बाद रोहित कश्यप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने शिव कश्यप (पूर्व सरपंच) नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।