ब्रिटिश लेखिका सामंथा हार्वे ने ‘ऑर्बिटल’ उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 07:57 PM
ब्रिटिश लेखिका सामंथा हार्वे ने ‘ऑर्बिटल’ उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार जीता
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटिश लेखिका सामंता हार्वे ने अपने ”महत्वाकांक्षी और खूबसूरत ” उपन्यास ‘ऑर्बिटल’ के लिए 2024 का बुकर पुरस्कार जीता है. यह 64,000 अमेरिकी डॉलर का साहित्य पुरस्कार जीतने वाला अंतरिक्ष पर आधारित पहला उपन्यास बन गया है. इस साल पुरस्कार के लिए नामित लेखकों में महिलाओं की संख्या अधिक है. ‘ऑर्बिटल’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर छह अंतरिक्ष यात्रियों के एक दिन के जीवन पर आधारित है, जो महाद्वीपों के पीछे चक्कर लगाते हुए पृथ्वी पर 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं. इसे मंगलवार शाम को लंदन शहर में ओल्ड बिलिंग्सगेट में हुए एक समारोह में विजेता को घोषित किया गया.

हार्वे ने ”पृथ्वी के लिए बोलने वाले” प्रत्येक व्यक्ति को अपना पुरस्कार सर्मिपत करते हुए कहा, ”मैंने पहले सोचा कि पृथ्वी पर क्यों कोई एक महिला से अंतरिक्ष के बारे में सुनना चाहेगा, कल्पना करिए कि अंतरिक्ष में जब लोग होते हैं तो उन्हें कैसा लगता होगा.” यह उपन्यास महज 136 पृष्ठों का है जो पुरस्कार जीतने वाली दूसरी सबसे छोटी पुस्तक है.

इस पुरस्कार के न्याय मंडल में पुरस्कार विजेता ब्रिटिश भारतीय संगीतकार नितिन साहनी, उपन्यासकार सारा कॉलिन्स, ‘द गार्जियन’ अखबार के फिक्शन संपादक जस्टिन जॉर्डन और चीनी-अमेरिकी लेखक एवं प्रोफेसर यियुन ली शामिल हैं. हार्वे को 64,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी गयी. उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के समय यह उपन्यास लिखना शुरू किया था.

इससे पहले चार उपन्यास लिख चुकीं और अनिद्रा के बारे में एक संस्करण लिखने वाली हार्वे 2020 के बाद बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली ब्रिटिश लेखिका हैं. वह 2019 के बाद से बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला भी हैं. बुकर पुरस्कार की स्थापना 1969 में हुई थी और यह ब्रिटेन या आयरलैंड में मूल रूप से अंग्रेजी में प्रकाशित उपन्यासों के लिए दिया जाता है. पिछले साल आयरलैंड के लेखक पॉल लिंच ने यह पुरस्कार जीता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu