ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Sep 2023 03:02 PM
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शनिवार से शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ सुनक का हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और वरिष्ठ राजनयिकों ने स्वागत किया।

अतिथियों ने यहां हवाई अड्डे पर उनके सम्मान में आयोजित पारंपरिक नृत्य की सराहना की। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुनक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध दोनों देशों के भविष्य को परिभाषित करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav