ब्रिटनी स्पीयर्स के पति ने तलाक की अर्जी में वित्तीय सहायता की मांग की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 09:26 PM
ब्रिटनी स्पीयर्स के पति ने तलाक की अर्जी में वित्तीय सहायता की मांग की
ऑडियो सुनें

लॅास एंजिलिस. ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके पति सैम असगरी लगभग तीन सप्ताह पहले अलग हो गए थे और उनकी तलाक की अर्जी के अनुसार, सैम वित्तीय सहायता और वकील की फीस की मांग कर रहे हैं. सैम (29) ने बुधवार देर रात लॉस एंजिलिस काउंटी कोर्ट में 41 वर्षीय पॉप सुपरस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (41) के साथ अपनी 14 महीने पहले हुई शादी को खत्म करने के लिए यह तलाक याचिका दायर की.

कैलिफ.ोर्निया में तलाक के लिए आवेदन करने वाले अधिकतर लोगों की तरह, उन्होंने तलाक का कारण मतभेदों को बताया है.
दस्तावेजों में बताया गया है कि सैम असगरी स्पीयर्स से वित्तीय सहायता मांगने का प्रयास करेंगे और इसके बाद वह ब्रिटनी को कुछ भी देने के हकदार नहीं रहेंगे. सैम ने इसमें अपने वकीलों की फीस की मांग भी की है.

अर्जी में बताया गया कि स्पीयर्स और सैम असगरी की संयुक्त संपत्ति के मूल्य का अनुमान नहीं है तथा इस जोड़े की कोई संतान नहीं है. स्पीयर्स ने नौ जून, 2022 को कैलिफोर्निया के थाउजेंड ओक्स स्थित अपने आवास पर सैम असगरी से शादी की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu