नयी दिल्ली. संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच आयोजित होने की संभावना है. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. सरकार एक फरवरी को लेखानुदान या ‘अंतरिम बजट’ पेश करेगी. नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी. वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा. वर्ष 2019 में, लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था.
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच संभावित
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Jan 2024 07:34 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर
- 2 त्रिपुरा के उदयपुर में तनाव बढ़ा; टिपरा मोथा उम्मीदवार को गोली लगने के बाद एसपी घायल, एसडीपीओ की कार में तोड़फोड़
- 3 संदिग्ध उग्रवादियों का असम राइफ़ल्स पर हमला, एक शहीद, चार जवान घायल, सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन तेज
- 4 एशियन गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, भारत की झोली में आया तीसरा पदक
By Yogesh Kumar Sahu