बस ने खड़ी लॉरी को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 06 Mar 2025 12:52 PM
बस ने खड़ी लॉरी को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

एलुरु: एलुरु जिले में बृहस्पतिवार को एक बस के, खड़ी हुई लॉरी को टक्कर मार देने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हैदराबाद से आ रही रमना ट्रैवल्स की निजी बस ने सुबह करीब पांच बजे चोडिमेला गांव में लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया, ‘‘घटना में तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।’’ उन्होंने बताया कि बस के चालक की हालत भी गंभीर है। पुलिस के अनुसार, लॉरी को टक्कर मारने के बाद बस यहां सड़क के बीचोंबीच पलट गई।

पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और एलुरु के जिलाधिकारी के. वेत्री सेल्वी यहां घायल यात्रियों से मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital