बायजू के भारत में सीईओ अर्जुन मोहन का इस्तीफा, संस्थापक रवींद्रन संभालेंगे रोजमर्रा का कामकाज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Apr 2024 08:06 PM
बायजू के भारत में सीईओ अर्जुन मोहन का इस्तीफा, संस्थापक रवींद्रन संभालेंगे रोजमर्रा का कामकाज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बायजू ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्जुन मोहन ने इस्तीफा दे दिया है. संकटग्रस्त कंपनी ने सोमवार को ही अपने परिचालन को तीन क्षेत्रों में समेकित करने की घोषणा की थी. कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि मोहन के इस्तीफे के बाद बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन अब कंपनी के रोजमर्रा का कामकाज देखेंगे.

मोहन पिछले साल जुलाई में अंतरराष्ट्रीय कारोबार के सीईओ के रूप में कंपनी से जुड़े थे. बाद में बायजू के तत्कालीन सीईओ मृणाल मोहित के इस्तीफा देने के बाद सितंबर में उन्हें भारतीय परिचालन का प्रभार सौंपा गया था. कार्यभार संभालने के बाद, मोहन ने संगठन का पुनर्गठन किया जिसके चलते बायजू में लगभग 4,000 कर्मचारियों की छंटनी हुई. कंपनी ने अपने कारोबार में एक बड़े बदलाव की घोषणा भी की. इसके तहत व्यवसाय को तीन प्रभाग- शिक्षा ऐप, ऑनलाइन कक्षाएं एवं ट्यूशन सेंटर और परीक्षा अभ्यास में बांटा गया है. बयान में कहा गया कि मोहन अब एक बाहरी सलाहकार की भूमिका निभाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu