परमबीर के खिलाफ मामले: महाराष्ट्र पुलिस ने सीबीआई को दस्तावेज सौंपे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 13 Apr 2022 02:56 PM
परमबीर के खिलाफ मामले: महाराष्ट्र पुलिस ने सीबीआई को दस्तावेज सौंपे
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर ंिसह के खिलाफ जबरन वसूली के विभिन्न मामलों की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस ने सभी संबंधित दस्तावेज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने कदाचार और भ्रष्टाचार के आरोपों पर ंिसह के खिलाफ कई मामलों में जांच पिछले महीने सीबीआई को सौंप दी थी।

न्यायालय ने निर्देश दिया था कि पांच प्राथमिकियों और तीन प्रारंभिक जांच (पीई) से जुड़ी जांच को सभी रिकॉर्ड्स के साथ सीबीआई को सौंपा जाए। अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों के सभी दस्तावेज उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सीबीआई को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ंिसह के खिलाफ मुंबई और पड़ोसी ठाणे में विभिन्न पुलिस थानों में वसूली के कई मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव थाने और ठाणे के कोपरी थाने और बाजारपेठ थाने में दर्ज मामले की जांच कर रहा था। गौरतलब है कि ंिसह वसूली, भ्रष्टाचार और कदाचार के कई मामलों का सामना कर रहे हैं और उन्हें एंटीलिया बम मामले से कथित तौर पर ठीक तरीके से नहीं निपटने को लेकर मुंबई पुलिस प्रमुख पद से हटा दिया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav