केंद्र ने चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया: स्टालिन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 May 2022 03:13 PM
केंद्र ने चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया: स्टालिन
ऑडियो सुनें

चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने अगले साल से चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिये केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त किया।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ”माननीय मुख्तार अब्बास नकवी, आपके इस आश्वासन के लिये आपका शुक्रिया कि चेन्नई को 2023 से हज रवानगी केंद्र बनाए जाने पर विचार किया जाएगा।” इससे पहले, स्टालिन ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नकवी के साथ बात की थी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav