स्टेडियम के दुरूपयोग मामले में आईएएस दंपत्ति का तबादला करके केंद्र ने कड़ा संदेश दिया : ठाकुर

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 May 2022 04:37 PM
स्टेडियम के दुरूपयोग मामले में आईएएस दंपत्ति का तबादला करके केंद्र ने कड़ा संदेश दिया : ठाकुर
ऑडियो सुनें

पुणे. खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में स्टेडियम के कथित दुरूपयोग को लेकर आईएएस दंपत्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी लेकिन गृह मंत्रालय ने उनका तबादला करके कड़ा संदेश दिया है कि खेलों के मैदान खिलाड़ियों के लिये हैं . सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में 27 एकड़ में कशाबा जाधव खेल परिसर के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि भविष्य में मलखम्ब जैसे भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जायेगा .

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों के लिये सिर्फ अभ्यास ही नहीं और प्रतिस्पर्धायें होनी चाहिये . इससे खिलाड़ियों को उनकी मानसिक दृढता परखने का मौका मिलेगा . मैदान और सुविधायें हैं लेकिन कुछ लोगों पर प्रतिबंध भी है . हाल ही में दिल्ली में एक आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी स्टेडियम का इस्तेमाल कर रहे थे जबकि खिलाड़ियों को बाहर रखा गया था . यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है .’ उन्होंने कहा ,‘‘ दिल्ली सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन गृहमंत्री (अमित शाह) और उनके विभाग ने कार्रवाई की और उनका तबादला कर दिया गया . इससे कड़ा संदेश गया कि स्टेडियम सिर्फ खिलाड़ियों के लिये है .’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news