सूरजपुर: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Jun 2022 05:09 PM
सूरजपुर: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल

ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तारा बेरियर के नजÞदीक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार सभापति यादव (53) और हरेंद्र यादव (51) की मौत हो गई है तथा वीरेंद्र, राकेश और राजेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले के भिलाई शहर के निवासी यादव परिवार के सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर से लौट रहे थे और जब उनकी कार बुधवार तड़के तारा बेरियर के करीब पहुंची तब सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया जिसने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा. उन्होंने बताया कि घायलों को अंबिकापुर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक विनय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है.

By Yogesh Kumar Sahu