छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता ने यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Aug 2022 07:39 PM
छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता ने यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता गुप्ता ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के गौरवशाली अवसर पर यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिया तिरंगा फहराया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूरोप जाने से पहले विगत 3 अगस्त को युवा पर्वतारोही अंकिता को अपने निवास में राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया था. मुख्यमंत्री बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर ने अंकिता गुप्ता को इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

अंकिता गुप्ता मूलतः कवर्धा की रहने वाली है. वर्तमान में वह कबीरधाम जिले में पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षक के पद पर कार्य कर रही है. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा अंकिता को यूरोप में पर्वतारोहण में शामिल होने के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है.

यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (पश्चिम) की ऊँचाई 5642 मीटर यानी 18,510 फिट है, यहां का तापमान माईनस 25 से माईनस 30 डिग्री सेल्सियस तक और हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर तक रहती है. इन विषम परिस्थितियों में भी 15 अगस्त की सुबह 5 बजकर 43 मिनट में तिरंगा लहराकर अंकिता ने आजादी के 76वीं वर्षगांठ को और यादगार बना दिया. उन्होंने दूसरे ही दिन 16 अगस्त को यूरोप महाद्वीप में स्थित 5621 मीटर ऊंचे माउंट एलब्रुस (पूर्व) पर्वत पर सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu