छग की पहली जेसीबी वूमेन को एक्सपो के लिए जापान से बुलावा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 06:55 PM
छग की पहली जेसीबी वूमेन को एक्सपो के लिए जापान से बुलावा
ऑडियो सुनें

रायपुर. राजनांदगांव से आई दमयंती सोनी 61 साल की हैं और छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं जो जेसीबी चलाती हैं. वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं अपितु देश भर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है. ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से एक्सपो में देश शामिल नहीं हो पा रही. अपनी दिक्कत उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी.

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं. आप सामान पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेगी. आप तैयारी करें. दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा. वर्ष 2012 में पति के निधन के बाद से वे जेसीबी चला रही हैं. उन्होंने देश भर में अनेक एक्सपो में भाग लिया है और अनेक कंपनियों के साथ इस संबंध में काम कर रही हैं. 61 साल की दमयंती ने कहा कि अगले 4 साल तक वे जेसीबी चलाती रहेंगी.

मुख्यमंत्री ने दमयंती की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रोलमॉडल हैं. जनदर्शन के माध्यम से आपसे मुलाकात हुई है. आप ऐसे ही महिलाओं को प्रोत्साहित करते रहिए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu