गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ की दो बहादुर बेटियां होंगी सम्मानित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Jan 2023 10:45 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रदेश की दो बहादुर बेटियों महासमुंद जिले की छाया विश्वकर्मा और कांकेर जिले की जम्बाबत्ती भुआर्य को सम्मानित किया जाएगा. राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके दोनों बच्चियों को सम्मानित करेंगी. इन बच्चियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर साहस का परिचय देते हुए अपनी सूझबूझ से दूसरों की जान बचाई है. बच्चों को पुरस्कार में नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu