बम्बई और पटना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 27 Aug 2025 03:39 PM
बम्बई और पटना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बम्बई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को बुधवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। केंद्रीय विधि मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने सोमवार को उनके नामों की सिफारिश की थी। दोनों के शपथ लेने के बाद, उच्चतम न्यायालय प्रधान न्यायाधीश समेत 34 न्यायाधीशों की अपनी पूर्ण स्वीकृत क्षमता के साथ कार्य करेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital