हिमाचल के आपदा पीड़ितों को छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 02:07 PM
हिमाचल के आपदा पीड़ितों को छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
ऑडियो सुनें

रायपुर: देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav