मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामानुजगंज में 57.10 करोड़ रूपए की लागत के 31 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 06 May 2022 01:29 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामानुजगंज में 57.10 करोड़ रूपए की लागत के 31 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
ऑडियो सुनें

बलरामपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रामानुजगंज में 57.10 करोड़ रूपए की लागत के 31 कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कल रामानुजगंज विधानसभा के दौरे के बाद रामानुजगंज पहुंचे थे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

मुख्यमंत्री ने लगभग 43 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत के 13 कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग 13 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के 18 कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह और विधायक श्री बृहस्पत सिंह भी उपस्थित थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav