मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 01:38 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना, रायपुर के ‘लक्ष्य’ इंडोर फायरिंग रेंज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न भवनों का उद्घाटन तथा पुलिस वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे।

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 1.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम डुमरडीहकला पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम सेम्हरा दैहान पहुंचकर वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.05 बजे ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के पश्चात् शाम 4.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav