रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बघेल ने कहा कि आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाना और उनके स्वाभिमान की रक्षा करना बिरसा मुंडा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मुख्यमंत्री ने मुण्डा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे. उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन पर अधिकारों के लिए आंदोलन किया. उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी हम सबको प्रेरित करती है.
मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 05:48 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 VIDEO : नेपाल में फिर तबाही.. विशालकाय पहाड़ मिनटों में जमींदोज, भारी बारिश, लैंडस्लाइड से 24 की मौत, 14 लापता, देखिए वीडियो
- 2 Proud on Chhattisgariha : छत्तीसगढ़ के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, जीती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये, कभी सैलून में करते थे काम
- 3 ब्रेकिंग : IAS आशीष टिकरिया जनसंपर्क के संचालक नियुक्त, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल को राहत
- 4 शेयर बाजार आज : 6 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, 6 घंटे में 8 लाख करोड़ साफ, 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए
By Yogesh Kumar Sahu